सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विस्तारा एयरलाइंस करेगी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती, 40% कर्मचारियों की दिसंबर तक कटेगी 5-20% सैलरी

विमानन कंपनी विस्तारा ने अपने करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में इस साल दिसंबर तक पांच से 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से विस्तारा की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 4,000 से अधिक है। विस्तारा के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हमारे करीब 60 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं होगी। मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है विस्तार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थेंग ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि एक जुलाई, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक मैं वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती लूंगा। कर्मचारियों (पायलटों को छोड़कर) के मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है। स्तर 5 और 4, 2 के कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी। स्तर 3 और 2 के कर्मचारियों तथा स्तर 1सी, 3 के लाइसेंसधारी इंजीनियरों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती होगी। वहीं स्तर एक में मासिक 50,000 रुपए या उससे अधिक सीटीसी वाले कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की जा रही है। उड़ानों पर यात्रियों की संख्या काफी कम है ...

24 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, 24 घंटे में अमेरिका में 41,856 नए संक्रमित मिले; भारत तो छोड़कर दुनिया के लगभग सभी प्रमुथ बाजारों में बढ़त

मंगलवार डाउ जोंस 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 24 अंक नीचे खुला। जबकि नैस्डैक 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 38 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 6 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 25571, नैस्डैक 9912 और एसएंडपी 3059 अंक पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में बढ़त रही। जापान का निक्कई 293 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 23 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 125 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 14 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि भारत का निफ्टी 5 अंक और सेंसेक्स 45 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। वहीं इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस सोमवार को डाउ जोंस 2.32 फीसदी यानी 580 अंक की बढ़त के साथ 25595 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.20 फीसदी यानी 116 अंक की बढ़त के साथ 9874 अंक और एसएंडपी 1.47 फीसदी यानी 4...

युनाइटेड स्पिरिट में इनसाडर ट्रेडिंग के मामले में सेबी ने हरेश जसनानी पर 93.24 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई, दूसरे मामले में राखी ट्रेडिंग पर 5 लाख का फाइन

बाजार नियामक सेबी ने यूनाइटेड स्पिरिट के शेयरों की इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में हरेश प्रेमानंद जसनानी पर 93 लाख 24 हजार 57 रुपए की पेनाल्टी लगाई है। इस शेयर में एक जनवरी 2014 से 17 अप्रैल 2014 तक कारोबार किया गया था। इसकी जांच सेबी ने की थी। इसी के बाद मंगलवार को सेबी ने यह पेनाल्टी भरने का आदेश दिया। 15 अप्रैल 2014 को शेयरों की कीमतों में हुई थी वृद्धि सेबी ने अपने ऑर्डर में कहा कि 15 अप्रैल 2014 को बाजार खुलने से पहले रिले बीवी ने पीएसी डियाजियो के साथ यह जानकारी दी कि वह युनाइटेड स्पिरिट का 3,30 रुपए प्रति इक्विटी शेयर पर 3.77 करोड़ शेयरों को खरीद रहा है। इसके बाद कंपनी का शेयर 14अप्रैल 2014 को 2,557 रुपए पर बंद हुआ।15 अप्रैल को यह 2,853 रुपए तक पहुंच गया। एक दिन में इस शेयर में 11.57 प्रतिशत की तेजी देखी गई। कंपनी ने ओपन ऑफर 15 अप्रैल 2014 को अनाउंस किया था। गुप्त सूचनाओं को लीक किया गया इसमें रिले बीवी और पीएसी युनाइटेड स्पिरिट में शेयरों की खरीद के लिए ओपन ऑफर लानेवाले थे। सेबी ने पाया कि 15 अप्रैल को जब 26 प्रतिशत पर ओपन ऑफर की घोषणा की गई तो शेयरों का भाव 3,030 रुपए तय किय...

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मुरली इंडस्ट्रीज और उसके 18 प्रमोटर्स सहित 28 लोगों पर 11 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को मुरली इंडस्ट्रीज और इसके 18 प्रमोटर्स सहित कुल 28 लोगों पर 11 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई है। यह पेनाल्टी टेकओवर नियमों के उल्लंघन के मामले में लगाई गई है। जिन लोगों पर पेनाल्टी लगाई गई है उसमें प्रमोटर्स बजरंगलाल मालू, बजरंग बी मालू, दिनेश मालू, लालचंद मालू, लालचंद बी मालू, मधु सुनील मालू, महेश मालू का समावेश है। यह सभी प्रमोटर्स हैं। इसी तरह प्रमोटर्स के अन्य सदस्यों में मुरली मालू, नंदलाल मालू, निर्मला देवी मालू, प्रेमादेवी मालू, संगीता देवी मालू, सरिता मालू, शांतिदेवी मालू, शिल्पा मालू, शोभा मालू, सुनील कुमार मालू का समावेश है। प्रमोटर्स के अलावा 10 और लोगों पर पेनाल्टी इनके अलावा रुंचिका अलायज एंड स्टील, इंको इंफ्रा, रामजी एग्री बिजनेस, अंबाजी पेपर्स, कन्हैया माइनिंग, कृष्णम इनवेस्टमेंट, लखी पैकेजिंग, सिंपल माइनिंग, टाइटन मैनेजमेंट और रामकृष्णा फैब्रिकेशन का समावेश है। इन सभी को कंपनी के शेयरों को खरीदने के एवज में टेकओवर के नियमों के तहत खुलासा करना था। इन लोगों ने 15 दिसंबर 2006 को शेयरों को खरीदा था। लेकिन इन लोगों ने इस तरह का कोई खुलास...

हर 4 में से एक प्रोफेशनल्स को अगले छह माह में इनकम, सेविंग और खर्च बढ़ने की है उम्मीद

कोविड-19 महामारी संकट और उसके बाद लॉकडाउन से जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था में नरमी के हालात हैं। वहीं, लिंक्डइन के एक सर्वेक्षण के मुताबिक हर चार में एक भारतीय प्रोफेशनल्स को उम्मीद है कि अगले छह महीने में उनकी आय और बचत में बढ़त होगी। साथ ही उनका निजी खर्च भी बढ़ेगा। पहले से मजबूत हुआ है प्रोफेशनल्स का विश्वास लिंक्डइन (Linkedin) के इस सर्वेक्षण में देश के 1,351 प्रोफेशनल्सशामिल हुए। यह सर्वेक्षण एक जून से 14 जून के बीच किया गया जो दिखाता है प्रोफेशनल्स अपनी निजी वित्तीय हालत को लेकर अधिक विश्वस्त हैं। ठीक ऐसा ही एक सर्वेक्षण चार मई से 17 मई के बीच किया गया था। इससे तुलना करने पर देखें तो इस सर्वेक्षण में भारतीय प्रोफेशनल्स का विश्वास मजबूत हुआ है। मई में लिंक्डइन के इस सर्वेक्षण में 1,464 पेशेवर शामिल हुए थे। मई के सर्वेक्षण में 20 प्रतिशत प्रोफेशनल्स को अपनी आय बढ़ने, 27 प्रतिशत को बचत बढ़ने और 23 प्रतिशत को निजी खर्च बढ़ने की उम्मीद थी। कंपनियां अगले एक साल में बेहतर प्रदर्शन करेंगी इस सर्वेक्षण में हर चार में से एक प्रोफेशनल्स को अगले छह महीनों में आय और निजी खर्च बढने की उम्मीद ...

सेबी ने रिवर्सल ट्रेड के आरोप में ब्लू बुल इक्विटीज पर और कलेक्टिव स्कीम के मामले में शीन एग्रो पर 25-25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इलिक्विड स्टॉक में रिवर्सल कारोबार के आरोप में ब्लू बुल इक्विटीज पर 25 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। यह कारोबार बीएसई में लिस्टेड शेयर में हुआ था। यह कंपनी एक दूसरी कंपनी के साथ यह काम कर रही थी। एक दूसरे मामले में कलेक्टिव स्कीम चलाने वाले शीन एग्रो पर भी 25 लाख रुपए की फाइन लगाई गई है। सेबी की जांच में कारोबार सही नहीं था सेबी ने जांच में पाया कि यह कारोबार वास्तविक नहीं था और इसमें गलत और मिसलीडिंग तरीके से ऑर्टिफिशियल वोल्यूम तैयार किया गया। सेबी ने जांच के दौरान पाया कि एक अप्रैल 2014 से 30 सितंबर 2015 तक यह कारोबार किया गया। रिवर्सल कारोबार का मतलब एक ही कंपनी में शेयरों को खरीदना और बेचना होता है। इससे कंपनी के शेयरों में वोल्यूम तैयार होता है जो आर्टिफिशियल तरीके से बनता है। कुल 826 करोड़ यूनिट गलत तरीके से तैयार की गई सेबी ने पाया कि कुल 2.91 लाख ट्रेड किए गए। इससे 826 करोड़ यूनिट का आर्टिफिशियल वोल्यूम तैयार हुआ। सेबी के अनुसार आरोपियों ने कुल 234 यूनिट कांट्रैक्ट में कारोबार किया और 233 कांट्रैक्ट से 507 नॉन जेन्यूइन ट्रेड का निर्माण हुआ। इससे 1...

किसानों से गेहूं खरीद पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत बढ़ी, सरकारी भंडारों में स्टॉक बढ़कर 38.83 मिलियन टन पर पहुंचा

देश के किसानों से नए सीजन में गेहूं की खरीद एक साल पहले की तुलना में 13.7 प्रतिशत बढ़ी है। इससे सरकारी भंडारों में स्टॉक को बढ़ावा मिला है। यह स्टॉक अब 38.83 मिलियन टन हो गया है। पिछले दस सालों से इन स्टोरेज की क्षमता पूरी होती जा रही है। इस साल 40 से 41 मिलियन टन तक स्टोरेज होने की उम्मीद सरकारी बयान में कहा गया है कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने राज्य द्वारा तय गारंटी मूल्य पर किसानों से रिकॉर्ड 38.83 मिलियन टन गेहूं खरीदा है। जबकि पिछले वर्ष एफसीआई ने 34.13 मिलियन टन गेहूं की खरीद की थी। सरकार के गेहूं खरीद कार्यक्रम की देखरेख करने वाले एक अधिकारी ने कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि हम इस साल 40.5 से 41 मिलियन टन की खरीद करेंगे। 2012 में एफसीआई ने एक रिकॉर्ड 38.18 मिलियन टन गेहूं खरीदा था। हालांकि बाद में स्टॉक में गेहूं के सड़ने का पर्दाफाश हुआ था। 2007 से किसान गेहूं का ज्यादा उत्पादन कर रहे हैं जानकारों के अनुसार यही हालत अब फिर से दोहराई जा सकती है। साल 2007 से जब से सरकार ने किसानों के गेहूं को ज्यादा मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है तब से किसान इसका जबरदस्त उत्पादन करते आ रहे ...

एसबीआई ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च की तीन ‘योनो शाखा’, ग्राहक खुद कर सकेंगे बैंक से जुड़े कई कार्य

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने 65वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अत्याधुनिक योनो शाखा शुरू करने की घोषणा की। एसबीआई का इंटीग्रेटेड डिजिटल और लाइफस्टाइल प्लेटफार्म योनो बैंकिंग इंडस्ट्री में ग्राहकों को ह्यूमन इंटरेक्शन और डिजिटल इंटीग्रेशन के बेहतरीन मिश्रण के साथ एक बेहतर अनुभव देने वाला है। एसबीआई का डिजिटल फर्स्ट पर फोकस एसबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह योनो ब्रांच तीन शहरों नवी मुंबई, इंदौर और गुरुग्राम में शुरू की गई हैं जो इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इनके जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा। योनो ब्रांच अपने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केन्द्रित करेंगी। एसबीआई ने अपने पारंपरिक ब्रांच डिजाइन को बदलते हुए 'डिजिटल फर्स्ट' ऑपरेटिंग मॉडल पर काम करने का फैसला किया है। योनो ब्रांच में ये सुविधाएं मिलेंगी ग्राहक स्मार्ट चेक डिपोजिट कियोस्क में चेक जमा कर सकेंगे। योनो कैश से नकदी की निकासी की जा सकेगी। सप्ताह के सातों दिन कैश जमा किया जा सकेगा। पूरे सप्ताह में कभी भ...

सामने आई बीएस 6 रेनो ट्राइबर की माइलेज डिटेल्स, मिलेगा 19kpl तक का माइलेज; बीएस 4 मॉडल की तुलाना में सिर्फ 1kpl कम

रेनो ट्राइबर का बीएस 4 कंप्लेंट पेट्रोल इंजन अगस्त 2019 में लॉन्च हुआ था। वहीं 2020 की शुरुआत में इसे बीएस 6 कंप्लेंट 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था। कुछ दिन इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट भी बाजार में उतारा गया, जो 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। नए एमिशन नॉर्म्स में अपग्रेड किए जाने के बाद बीएस 6 ट्राइबर का माइलेज पुराने बीएस 4 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम हो गया है जैसे की अन्य कारों में भी देखने को मिलता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्राइबर का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 19kpl है, यह BS4 वैरिएंट से 1kpl कम है। वहीं नए AMT वैरिएंट का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 18.29kpl है। प्रतिद्वंदीयों की तुलना में रेनो ट्राइबर की फ्यूल इकोनॉमी? कीमत के मामले में रेनो ट्राइबर कंपनी की ही डटसन गो+ से थोड़ी ही मंहगी है और अपने प्रतिद्वंदी जैसे हुंडई ग्रैंड i10 निओस, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और फोर्ड फिगो की तुलना में काफी सस्ती है। ट्राइबर गो+ ग्रैंड i10 निओस स्विफ्ट फिगो इंजन 1.0 लीटर,3 सिलेंडर,नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर,3 सिलेंडर,नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर,4 ...

भारतीय यूजर्स के पास चीन के हर प्रतिबंधित ऐप का विकल्प मौजूद; 59 ऐप्स के रिप्लेसमेंट की पूरी लिस्ट देखिये

भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया। इनमें टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे ऐप्स शामिल हैं। ऐसे में इन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के पास अब क्या विकल्प बचे हैं? उनके डाटा का क्या होगा? क्या चाइनीज ऐप्स के विकल्प के तौर पर दूसरे ऐप्स मौजूद हैं? यदि हैं तो वे कौन से ऐप्स हैं? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो हर किसी के जेहन में चल रहे हैं। इनके जवाब हम एक्सपर्ट्स के जरिए दे रहे हैं। सरकार ने जिन 59 ऐप्स पर बैन लगाया हैं, उनमें सबसे ज्यादा 18 ऐप्स यूटीलिटी कैटेगरी के हैं। 8 ऐप्स वीडियो शेयरिंग हैं। 6 सोशल मीडिया ऐप्स हैं। खुद ही यूज बंद कर देना चाहिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लाेकलाइजेशन डायरेक्टर और टेक एक्सपर्ट बालेन्दु शर्मा दाधीच कहते कि यूजर्स के पासबहुत सारे विकल्प हैं। इन सभी 59 ऐप्स के विकल्पगूगल प्ले स्टोरऔर iOS प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। लेकिन सबसे पहले आपको एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर इन्हें खुद ही यूज करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि अब ये ऐपगैरकानूनी हो चुके हैं। चीन के 59 ऐप्स और उनके विकल्प- सरकार का आदेशकैसे लागू होगा? दाधीच के मुताबिकसरकार...

रिलायंस इंडस्ट्रीज किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के करीब, 15 जुलाई के एजीएम से पहले हो सकता है सौदा

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) किशोर बियानी के फ्यूचर समूह के रिटेल बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदने के करीब पहुंच गई है। फ्यूचर रिटेल में आरआईएल कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है। इससे रिलायंस रिटेल को पहुंच बढ़ाने में और मदद मिल जाएगी। किशोर बियानी का कंट्रोल खत्म होगा जानकारी के मुताबिक बियानी फ्यूचर रिटेल जैसे एफबीबी, बिग बाजार, फूड हॉल, सेंट्रल, फ्यूचर लाइफस्टाइल लिमिटेड और फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस मे शामिल सभी बिजनेस पर अपना नियंत्रण छोड़ देंगे। योजना के तहत तीनों कंपनियों को एक में मिलाया जाएगा। सभी संयुक्त व्यवसाय आरआईएल खरीदेगा। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बियानी के लिए फ्यूचर ग्रुप के एफएमसीजी बिजनेस और कुछ अन्य छोटी ग्रुप कंपनियों का बिजनेस छोड़ दिया जाएगा। आरआईएल को रिटेल में मिलेगी मजबूती इस डील से आरआईएल को तरह के फैशन, जनरल मर्चेंडाइज, ग्रोसरी और किराने के सामान जैसे रिटेल स्पेस में एक ताकतवर पोजीशन मिलेगी। आरआईएल और फ्यूचर ग्रुप के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। आरआईएल 15 जुलाई को अपनी होनेवाली एजीएम से पहले इस डील को पूरा करन...