विस्तारा एयरलाइंस करेगी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती, 40% कर्मचारियों की दिसंबर तक कटेगी 5-20% सैलरी
विमानन कंपनी विस्तारा ने अपने करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में इस साल दिसंबर तक पांच से 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से विस्तारा की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 4,000 से अधिक है। विस्तारा के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हमारे करीब 60 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं होगी।
मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है
विस्तार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थेंग ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि एक जुलाई, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक मैं वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती लूंगा। कर्मचारियों (पायलटों को छोड़कर) के मासिक वेतन में कटौती की योजना लागू की जा रही है। स्तर 5 और 4, 2 के कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी। स्तर 3 और 2 के कर्मचारियों तथा स्तर 1सी, 3 के लाइसेंसधारी इंजीनियरों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती होगी। वहीं स्तर एक में मासिक 50,000 रुपए या उससे अधिक सीटीसी वाले कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की जा रही है।
उड़ानों पर यात्रियों की संख्या काफी कम है
उन्होंने कहा कि पायलटों के मामले में जुलाई से दिसंबर 2020 तक उन्हें मासिक मूल उड़ान भत्ता 20 घंटे का मिलेगा। अप्रैल, तक विस्तार के पायलटों को उड़ान भत्ता प्रति माह 70 घंटे का दिया जा रहा था। यह भत्ता पायलटों के वेतन का एक निश्चित हिस्सा है। थेंग ने कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइल अपने मूल नेटवर्क के 30 प्रतिशत से भी कम पर परिचालन कर रही है। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते उसकी उड़ानों पर यात्रियों की संख्या काफी कम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से हमारा वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। मांग को कोविड-19 से पहले के स्तर पर पहुंचने में समय लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bo7CJq
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.