सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर 4 में से एक प्रोफेशनल्स को अगले छह माह में इनकम, सेविंग और खर्च बढ़ने की है उम्मीद

कोविड-19 महामारी संकट और उसके बाद लॉकडाउन से जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था में नरमी के हालात हैं। वहीं, लिंक्डइन के एक सर्वेक्षण के मुताबिक हर चार में एक भारतीय प्रोफेशनल्स को उम्मीद है कि अगले छह महीने में उनकी आय और बचत में बढ़त होगी। साथ ही उनका निजी खर्च भी बढ़ेगा।

पहले से मजबूत हुआ है प्रोफेशनल्स का विश्वास

लिंक्डइन (Linkedin) के इस सर्वेक्षण में देश के 1,351 प्रोफेशनल्सशामिल हुए। यह सर्वेक्षण एक जून से 14 जून के बीच किया गया जो दिखाता है प्रोफेशनल्स अपनी निजी वित्तीय हालत को लेकर अधिक विश्वस्त हैं। ठीक ऐसा ही एक सर्वेक्षण चार मई से 17 मई के बीच किया गया था। इससे तुलना करने पर देखें तो इस सर्वेक्षण में भारतीय प्रोफेशनल्स का विश्वास मजबूत हुआ है। मई में लिंक्डइन के इस सर्वेक्षण में 1,464 पेशेवर शामिल हुए थे। मई के सर्वेक्षण में 20 प्रतिशत प्रोफेशनल्स को अपनी आय बढ़ने, 27 प्रतिशत को बचत बढ़ने और 23 प्रतिशत को निजी खर्च बढ़ने की उम्मीद थी।

कंपनियां अगले एक साल में बेहतर प्रदर्शन करेंगी

इस सर्वेक्षण में हर चार में से एक प्रोफेशनल्स को अगले छह महीनों में आय और निजी खर्च बढने की उम्मीद है। वहीं, हर तीन में से एक को लगता है कि उनकी निजी बचत में बढ़ोत्तरी होगी। निकट अवधि में एम्पलाॅयर की हालत पर विश्वास को लेकर सर्वेक्षण बताता है कि सेवा क्षेत्र के कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स में 50 प्रतिशत, मैन्यूफैक्चरिंगक्षेत्र के 46 प्रतिशत और शिक्षा से जुड़े41 प्रतिशत प्रोफेशनल्स का मानना है कि अगले छह महीनों में उनकी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जबकि लंबी अवधि के लिए मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के 64 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र के कॉरपोरेट में 60 प्रतिशत और सॉफ्टवेयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 59 प्रतिशत प्रोफेशनल्स को लगता है कि उनकी कंपनियां अगले एक साल में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।



from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YMjTAs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मी का नया पावर बैंक:मी ने लॉन्च किया 30,000mAh का पावरबैंक, एक साथ तीन डिवाइसों को करेगा चार्ज; कीमत 2,999 रुपये

from टेक ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3f5yEXe

यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टॉर्टअप इवेंट में PM:नरेंद्र मोदी आज ‘वीवाटेक 2021’ में देंगे भाषण; फेसबुक, एपल समेत दिग्गज टेक कंपनियों के CEO भी होंगे शामिल

from टेक ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3gGpobD

फीचर आर्टिकल:एयरटेल 5G पर क्लाउड गेमिंग के अनुभव से चकित हैं भारत के शीर्ष गेमर्स माम्बा और मोर्टल

from टेक ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3ndibVe