सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय जमकर खरीद रहे हैं शाओमी ब्रान्ड के स्मार्टफोन; मांग इतनी बढ़ी कि कंपनी को बढ़ाना पर रहा प्रोडक्शन

मोबाइल हैंडसैट बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी भारत में अपने एमआई स्टोर की संख्या बढ़ाना जारी रखेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह उसके भारतीय कारोबार में करीब 15 प्रतिशत का योगदान देता है। शाआमी ने साल 2014 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। पहले कंपनी सिर्फ ऑनलाइन फोन की बिक्री करती थी। बाद में कंपनी ने 2017 में अपनी स्पेशल रिटेल दुकानों एमआई स्टोर की शुरुआत की। बता दें कि बजट फोन होने के कारण भारतीयों के बीच यह काफी पापुलर ब्रान्ड है। कश्मीर और अंडमान एवं निकोबार में भी स्टोर है एमआई स्टोर के अलावा कंपनी 75 ये ज्यादा एमआई होम्स, 45 से अधिक एमआई स्टूडियोज और फ्रेंचाइजी के तहत 8,000 से अधिक एमआई प्रीफर्ड पार्टनर्स स्टोर की चेन का भी चलाती करती है। शाआमी के भारतीय कारोबार के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने कहा है कि एमआई स्टोर वर्तमान में देश के छोटे से छोटे शहरों में मौजूद है। कंपनी के पास कश्मीर और अंडमान एवं निकोबार में भी स्टोर हैं। इनमें से कई स्टोर आम लोगों ने खोले हैं जिन्हें रिटेल सेक्टर या स्मार्टफोन उद्योग का कोई अनुभव नहीं था। ये ऐसे लोग थे जो उद्यमी और कारोबार के मालिक बनना चाहत...

एडवांस फीचर्स से लैस है नॉइज कलरफिट नेव स्मार्टवॉच, आपके बजट में इसकी कीमत; जानिए क्यों बन सकती है चीनी कंपनियों का बेहतर विकल्प?

इस खबर में बात आपकी सेहत की करते हैं, क्योंकि आप फिट है तो बीमारी आपसे दूर रहेंगी। खासकर, कोरोना महामारी के इस दौर में फिट रहना जरूरी हो गया है। बेहतर फिटनेस के लिए डाइट के साथ वर्कआउट भी जरूरी होता है, और आपने कितना वर्कआउट किया इसे स्मार्टवॉच से ट्रैक किया जा सकता है। हम यहां नॉइज कलरफिट नेव स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं, जो इस पूरे महीने चर्चा में रही। फिटनेस ट्रैक वाली सस्ती स्मार्टवॉच ये स्मार्टवॉच किन फीचर्स से लैस है इस बारे में आपको बताएंगे, लेकिन सबसे पहले बात इसकी कीमत की करते हैं। तो नॉइज कलरफिट नेव वॉच की कीमत यूं तो 4,499 रुपए है, लेकिन कंपनी अपनी एनिवर्सरी सेल के चलते इसे 3,999 रुपए में बेच रही है। हालांकि, ऑफर कब तक है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भारतीय ऑटो मार्केट में इस कीमत में या इससे भी सस्ती स्मार्टवॉच हैं। इसमें लेनोवो कार्मे स्मार्टवॉच भी है। इस वॉच की कीमत 3,499 रुपए है। हालांकि, अभी इसकी कीमत 2,599 रुपए हो गई है। इस लिस्ट में चीनी कंपनी रियलमी की क्लासिक वॉच भी शामिल है, जिसकी कीमत 3999 रुपए है। नॉइज और रियलमी लुक और फीचर्स के हिसाब से एक जैसी नज...

कल लॉन्च होगा वेस्पा का सबसे महंगा स्कूटर, जानें 60 के दशक से इंस्पायर्ड इस स्कूटर में क्या होगा खास

पियाजियो इंडिया कल अपना रेट्रो थीम वाला वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह देश में बिक रहे सबसे महंगे स्कूटरों में से एक होगा। हालांकि इसकी कीमत की पुष्टि लॉन्चिंग के बाद ही सामने आएगी। इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज अपडेटेड वेस्पा SXL 150 पर बेस्ड है। जबकि मैकेनिकल SXL 150 के साथ साझा किए जाएंगे, रेसिंग सिक्सटीज एक अलग पेंट स्कीम और ऐड-ऑन के साथ आएंगी, जो इसे SXL 150 से लगभग 5000 रुपए अधिक महंगा बना सकते हैं। 60 के दशक से इंस्पायर्ड है इसका बॉडी टाइप रेसिंग सिक्सटीज, जैसा कि नाम से पता चलता है, 60 के दशक की थीम के साथ एक व्हाइट बॉडीवर्क, रेसिंग स्ट्रिप्स, गोल्डन अलॉय और एक सिंगल सीट मिलेगी। फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें एक विंडस्क्रीन, एलईडी लाइट (VXL और SXL फेसलिफ्ट पर भी देखा गया), एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल है जो ईंधन, यात्रा, ओडोमीटर और स्पीडो की आवश्यक जानकारी दिखाएगा। इसके अलावा, रेसिंग सिक्सटीज में DRLs, USB मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट के साथ-साथ SXL फेसलिफ्ट जैसे एडजस्ट...

हेडफोन और स्पीकर की बड़ी रेंज के साथ इडिक्ट की भारतीय बाजार में एंट्री, हेडफोन और स्पीकर की शुरुआती कीमत 299 रुपए

इंडियन इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बोट ने अमेजन पर अपने सब-ब्रांड इडिक्ट (Edict) की लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'मेड फॉर अमेजन' नाम दिया है। कंपनी ने वायरलेस हेडफोन और स्पीकर की बड़ी रेंज लॉन्च की है। इसके वायर्ड ईयरफोन की कीमत 299 रुपए से शुरू है। वहीं, वायरलेस ईयरफोन की कीमत 1,299 रुपए से शुरू है। ये देश के सस्ते ऑडियो प्रोडक्ट की लिस्ट में भी शामिल हैं। इडिक्ट प्रोडक्ट की रेंज मॉडल कीमत EEP01 वायर्ड इयरफोन 299 रुपए EWH01 वायरलेस हेडफोन 1,299 रुपए EWE02 वायरलेस नेकबैंड 999 रुपए EWE01 वायरलेस इयरफोन 799 रुपए ESP01 वायरलेस स्पीकर 1,099 रुपए ETWS01 ट्रू वायरलेस इयरफोन 1,299 रुपए इडिक्ट का ETWS01 सस्ते ट्रू वायरलेस इयरफोन का लिस्ट में शामिल है। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज पर 3.5 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं, इसे केश की मदद से तीन बार एडिशनल चार्ज कर सकते हैं। इसमें 8mm डायनामिक ड्राइवर और चार्जिंग केस में डिजिटल डिस्प्ले इंडिकेटर दिया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 5.0 दिया है। इसमें टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया है। ऑनलाइन मिल रहे सस्...

हुंडई और किआ को चुनौती देने भारत आ रही हैं जर्मन कंपनी की 7 कारें, देखें आपके लिए कौन सी बेहतर

जुलाई 2018 में फॉक्सवैगन समूह ने ऐलान किया था कि वह अपनी 'भारत 2.0' रणनीति के तहत भारतीय बाजार में एक बिलियन यूरो (लगभग 8752 करोड़ रुपए ) का निवेश करेगा, जिसका उपयोग स्कोडा ऑटो और फॉक्सवैगन कारों को विशेष रूप से देश के लिए विकसित करने के लिए किया जाएगा। जर्मन ऑटो समूह ने देश के लिए एक नया प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है, जिसे 'MQB A0 IN' नाम दिया है, जो कंपनी के MQB A0 प्लेटफॉर्म का भारतीय वर्जन है। 'भारत 2.0' रणनीति के तहत, फॉक्सवैगन और स्कोडा भारतीय बाजार के लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों कार निर्माता अपनी कुछ मौजूदा कारों को भी भारत में लाने की तैयारी में हैं। हमने स्कोडा और फॉक्सवैगन की ऐसी ही 7 कारों की लिस्ट तैयार की है, जिनकी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है- 1. न्यू- जनरेशन स्कोडा ऑक्टाविया (New-gen Skoda Octavia) स्कोडा ऑटो इंडिया में सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग डायरेक्टर जैक हॉलिस ने खुद पुष्टि की कि ऑक्टाविया का वैश्विक बाजार में उपलब्ध न्यू-जनरेशन वैरिएंट, फरवरी 2021 में CKD रूट के माध्यम से भारतीय ...

BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, इसमें मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा

BSNL ने 1499 रुपए वाला एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें ग्राहकों को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी ने इस प्लान की घोषणा बीएसएनल चेन्नई के ट्विटर अकाउंट पर की है। इस प्लान का नाम PV 1499 है और 1 सितंबर 2020 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसमें क्या-क्या मिलेगा? BSNL के 1499 रुपए वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहकों को कुल 24 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है साथ ही रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। ऑफर के तहत मिलेगी 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी कंपनी के प्रमोशनल ऑफर के तहत शुरुआती 90 दिन में इस प्लॉन को लेने वाले ग्राहकों को 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी भी दी जाएगी। इस तरह ग्राहक को 365 की जगह 395 दिनों की वैधता मिलेगी । BSNL के इस प्लान में भी मिलती है 365 दिन की वैलिडिटी BSNL 365 रुपए का एक दूसरा प्लान भी ऑफर करती है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान वॉयस कॉस 250 मिनट प्रति दिन की सीमा के साथ देता है। प्लान में रोज...

एंड्रॉयड टीवी पर काम करेगा गूगल डुओ, अब बड़ी स्क्रीन पर कर पाएंगे वीडियो कॉलिंग

एंड्रॉयड टीवी पर जल्द ही गूगल डुओ की सर्विस मिलेगी। कंपनी इसके लिए बीटा वर्जन पर टेस्टिंग कर रही है। यानी एंड्रॉयड टीवी पर नया अपडेट आने के बाद यूजर्स अपने स्मार्ट टीवी से भी गूगल डुओ ऐप की मदद से वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। बता दें कि गूगल क्रोमकास्ट में गूगल मीट का सपोर्ट पहले ही दे चुकी है। गूगल ने अपने ब्लॉग पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ मीटिंग के लिए ही क्यों?, इसका इस्तेमाल दोस्तों और परिवार से वीडियो कॉलिंग के लिए भी होना चाहिए। गूगल ने अपने ब्लॉग में जिस स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया है उसमें गूगल डुओ का लोगो दिख रहा है। ऐसे कर पाएंगे वीडियो कॉलिंग गूगल डुओ ऐप की मदद से यूजर्स एंड्रॉयड टीवी के जरिए ग्रुप या वन टू वन वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। यदि टीवी में कैमरा नहीं है तो आप टीवी से वीडियो कॉलिंग के लिए यूएसबी कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप को मिल सकता है नया नाम ऐसा माना जा रहा है कि गूगल जल्द ही गूगल डुओ को गूगल मीट से रिप्लेस करने वाला है। जिसके बाद नए ऐप का नाम 'Duet' (Duo + Meet) हो जाएगा। बता दें कि गूगल ने कुछ दिन पहले ...

लो-बजट फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है जिओनी मैक्स, कंपनी का दावा- इसमें है बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी, जानिए कीमत के हिसाब से दमदार है ये फोन?

पिछले हफ्ते जिओनी ने लंबे समय भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लो बजट स्मार्टफोन जिओनी मैक्स के साथ बाजार में वापसी की। इसे खासतौर से बेसिक स्मार्टफोन लवर्स के लिए डिजाइन किया है, जो कम बजट में स्मार्टफोन का शौक पूरा करना चाहते हैं। जिओनी के इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को कुछ नया मिलेगा या नहीं, और कीमत के हिसाब से ये स्मार्टफोन कितना पावरफुल है। इन सभी बातों को इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं... जिओनी मैक्स की कीमत सबसे पहले बात करते हैं फोन की कीमत की। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5999 रुपए है। यह ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फोन में बेस्ट पार्ट क्या? कीमत के हिसाब से इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे अपने सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन से बेहतर बना रहे हैं। जैसे की इसके कैमरा फीचर्, पावरफुल बैटरी, बड़ा डिस्प्ले। 1. सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले की। फोन में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। जिसमें ड्यूड्रॉप कटआउट मिलता है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास मिलता है। इस कीमत के अन्य स्मा...

1 सितंबर को लॉन्च हो रहे हैं ये दो स्मार्टफोन, एक की कीमत 10 हजार रुपए से भी कम तो दूसरा लगभग रॉयल एनफील्ड जितना महंगा

सितंबर की शुरुआत दो नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ होगी। इसमें से एक साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, तो दूसरा हॉन्ग-कॉन्ग बेस्ड टेक्नो मोबाइल्स का लो बजट स्मार्टफोन स्पार्क गो 2020 होगा। तो चलिए बात करते हैं इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में... 1. सैमसंग गैलेक्सी Z-फोल्ड 2 सैमसंग ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पिछले साल गैलेक्सी फोल्ड को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने फोल्डेबल फोन लाइन-अप को बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड Z-सीरीज का गैलेक्सी Z-फ्लिप फोन लॉन्च किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग 1 सितंबर को होने वाला अनपैक्ड पार्ट 2 इवेंट में नया गैलेक्सी Z-फोल्ड 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। सैमसंग न्यूजरूम पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें बुक की तरह खुलेगा इसमें दो कलर मिलेंगे मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज। इन कलर्स ऑप्शन को हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 20 सीरीज, बड्स लाइव और वॉच 3 में भी देखा जा चुका है। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसके बैक पैनल पर वर्टिकल पोजीशन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे, जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। जबकि फ...

नई माराजो में नहीं मिलेंगे क्रूज कंट्रोल और पावर फोल्डिंग विंग मिरर जैसे फीचर्स; 7 इंच इंफोटेनेमेंट सिस्टम के लिए खर्च करने होंगे 13.51 लाख रुपए, देखें आपके के लिए कौन सा वैरिएंट बेस्ट

महिंद्रा ने माराजो का बीएस 6 मॉडल कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया। इससे साथ ही माराजों में कुछ अपग्रेड तो कुछ संशोधन भी देखने को मिले, जिसमें कंपनी ने लाइनअप को अब केवल तीन ट्रिम्स को सुव्यवस्थित कर दिया है। यानी माराजो को अब सिर्फ M2, M4+ और M6+ ट्रिम के साथ सात (मध्य पंक्ति के कैप्टन सीट्स) या आठ-सीट (मध्य-पंक्ति बेंच) केबिन कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जाएगा। बाद के दो ट्रिम्स लाइन-अप के लिए नए हैं जबकि पहले से उपलब्ध M4, M6 और पूरी तरह से लोड किए गए M8 ट्रिम्स को बंद कर दिया गया है। यहां आपको बता रहे हैं कि बीएस 6 महिंद्रा माराजो के किस वैरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे: महिंद्रा माराजो M2 (11.25 लाख रुपए [7 और 8 सीटर]) डुअल एयरबैग्स एबीएस ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स फ्रंट सीट बेल्ट रीमाइंडर्स ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 16 इंच स्टील व्हील्स एसी रियर एसी वेंट्स पावर विंडो फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट मिडिल रो सेंटर आर्मरेस्ट (सिर्फ 7 सीटर में) महिंद्रा माराजो M4+ (12.37 लाख रु. [7-सीटर]; 12.45 लाख रु. [8-सीटर]) महिंद्रा माराजो M2 के सभी फीचर्स के साथ ऑडियो सिस्टम विद USB,...

5.79 लाख रुपए कीमत के साथ लॉन्च हुई कावासाकी वल्कन एस, राइडर अपने अनुसार इसके हैंडल, फुटपेग और सीट को एडजस्ट कर सकेंगे

कावासाकी ने अपने मिडिलवेट क्रूजर के बीएस 6 कंप्लेंट वर्जन को 5.79 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। बीएस 6 में एपग्रेड होने के कारण यह पहले से 35,000 रुपए तक अधिक महंगी हो गई है। यह एकमात्र मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन कलर में उपलब्ध होगी। हालांकि, पुराने मॉडल की तुलना में 2020 वल्कन एस के इंजन में या फीचर्स में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ग्राहक नई वल्कन एस की IKM के अथॉराइज्ड डीलरशिप या कावासाकी इंडिया की वेबसाइट पर बुकिंग की जानकारी ले सकते हैं। 61 पीएस का पावर जनरेट करता है इंजन वल्कन एस देश में कावासाकी की पहली और एकमात्र क्रूजर मोटरसाइकिल है और यह लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन 649 सीसी मोटर से लैस है, जो 7500 आरपीएम पर 61 पीएस का पावर और 6600 आरपीएम पर 62.4 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि, नए वक्लन के पावर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन इसके टॉर्क आउटपुट में मामूली बदलाव मिलेगा है, जो इसके परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं करता। सीट और हैंडल को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकेंगे राइडर कावासाकी वल्कन एस एक स्पोर्टी क्रूजर है, जिसमें लो स्लंग प्रो...

वॉट्सऐप ने काम के दो फीचर जोड़े, तो रेडमी यूजर्स को मिला MIUI 12 का अपडेट; नौकरी दिलाने के लिए गूगल लाया ये ऐप

आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर। 1. वॉट्सऐप में आए दो नए फीचर सबसे पहले बात करते हैं हम सभी के पसंदीदी ऐप यानी वॉट्सऐप की। तो इस सप्ताह कंपनी ने इसमें दो नए फीचर्स को जोड़ा है। इसमें पहला है ग्रुप कॉलिंग के लिए नई रिंगटोन। यानी अब आप वॉट्सऐप पर ग्रुप कॉल उसकी रिंगटोन से ही पहचान लेंगे। हालांकि, कोई यूजर वन-टू-वन कॉलिंग यानी सिंगल कॉल करता है, तब पुरानी रिंगटोन ही बजेगी। इसके साथ, कंपनी ने वॉट्सऐप में एक साथ कई नए स्टीकर्स को अपडेट किया है। ये सभी एनिमेटेड स्टीकर्स हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट करना होगा। 2. गूगल पे पर मिलेंगी नई पेमेंट सर्विस दुनिया के टॉप टेक कंपनियों में शुमार गूगल भारत में अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे को एक्सपेंड कर रहा है। एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी अपने ग्र...