24 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, 24 घंटे में अमेरिका में 41,856 नए संक्रमित मिले; भारत तो छोड़कर दुनिया के लगभग सभी प्रमुथ बाजारों में बढ़त
मंगलवार डाउ जोंस 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 24 अंक नीचे खुला। जबकि नैस्डैक 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 38 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 6 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 25571, नैस्डैक 9912 और एसएंडपी 3059 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
मंगलवार को दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में बढ़त रही। जापान का निक्कई 293 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 23 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 125 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 14 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि भारत का निफ्टी 5 अंक और सेंसेक्स 45 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। वहीं इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
सोमवार को डाउ जोंस 2.32 फीसदी यानी 580 अंक की बढ़त के साथ 25595 अंक पर बंद हुआ था।
नैस्डैक 1.20 फीसदी यानी 116 अंक की बढ़त के साथ 9874 अंक और एसएंडपी 1.47 फीसदी यानी 44 अंक की बढ़त के साथ 3053 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: 41,856 नए संक्रमित
worldometers वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 41 हजार 586 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 338 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 26 लाख 83 हजार 301 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, क लाख 28 हजार 819 मौतें हो चुकी हैं। अबतक 11 लाख 22 हजार 591 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कई राज्यों को खोले जाने की योजनाओं को रोक दिया गया है। कैलिफोर्निया, टेक्सास, जैसे राज्य शामिल हैं।
कैलिफोर्निया: यहां 2600 कैदी संक्रमित
कैलिफोर्निया की जेलों में करीब 2600 कैदी संक्रमित मिले हैं। गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक हजार से ज्यागा कैदी केवल सैन क्विनटिन की जेल में ही संक्रमित हैं। राज्य में करीब 1.13 लाख कैदी हैं। महामारी के चलते जेलों से अब तक करीब 3500 कैदियों को छोड़ा जा चुका है।
गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार
आज सुबह बढ़त के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार अंतिम एक घंटे में बिकवाली के कारण गिरकर गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई 45.72 अंक गिरकर 34,915.80 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.20 पॉइंट लुढ़ककर 10,307.20 पर बंद हुआ। इस बिकवाली के कारण बीएसई-30 में 17 कंपिनयों के शेयर गिरावट में बंद हुए। सुबह के कारोबारी सत्र में बीएसई-30 में 27 कंपनियों के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे। बीएसई-30 में पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया 2.63 फीसदी के साथ टॉप गेनर रही। बीएसई में हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 199.70 अंकों की गिरावट रही।
सोमवार को भी भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) 209 अंकों की गिरावट के साथ 34.961.52 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70 पॉइंट लुढ़ककर 10,312.40 अंकों पर बंद हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLA9Sf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.