गूगल ने दी बड़ी राहत, अब आप अगले साल तक मुफ्त में अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे, कंपनी ने 30 सितंबर की डेडलाइन को आगे बढ़ाया
गूगल ने मुफ्त अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की वैधता को अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अब यूजर्स को मार्च 2021 तक गूगल मीट ऐप के जरिए 24 घंटे फ्री में अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि, इसके लिए जीमेल अकाउंट होना जरूरी होगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने गूगल मीट ऐप के जरिए 30 सितंबर तक मुफ्त अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा ऑफर की गई थी। अब 30 सितंबर की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया गया है। कोविड में गूगल मीट बना मददगार इससे पहले तक खबर थी कि 1 अक्टूबर से गूगल मीट पर फ्री में अनलिमिटेड टाइम तक वीडियो कॉलिंग नहीं हो सकेगी। इसके लिए पैसा देना होगा। यूजर 60 मिनट तक ही फ्री में गूगल मीट पर वीडियो कॉल कर सकेंगे। हालांकि अब यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते घर से काम कर रहे कर्मचारी मीटिंग के लिए, स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज के लिए गूगल मीट का इस्तेमाल कर रहे थे। जहां गूगल मीट पर अधिक से अधिक 100 लोगों को अनलिमिटेड टाइम के लिए वीडियो कॉल करने की छूट दी गई थी। गूगल मीट से जोड़ा गया नया फीचर हाल ही में गूगल यूजर्स की सु...